
ऋषिकेश। भारतीय जनता पार्टी द्वारा ऋषिकेश में आयोजित प्रदेश प्रकोष्ठ संकुल कार्यशाला में भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठों से जुड़े पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की आज हुई कार्यशाला की महत्वपूर्ण बैठक।
इस अवसर पर प्रदेश सह-संयोजक, व्यवसायिक प्रकोष्ठ पवन सैनी ने महामंत्री संगठन श्री फणीन्द्रनाथ शर्मा जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
साथ ही कार्यशाला में प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट जी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन परिहार जी, प्रकोष्ठ प्रभारी श्री कौस्तुबानंद जोशी जी सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यशाला में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने, जनसेवा के कार्यों को नई गति प्रदान करने तथा आगामी संगठनात्मक कार्ययोजनाओं को लेकर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठ संगठन और समाज के बीच महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करते हैं। प्रकोष्ठों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के साथ निरंतर संवाद स्थापित करते हुए उनकी अपेक्षाओं एवं आवश्यकताओं को संगठन तक पहुंचाने तथा जनसेवा के कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है।

कार्यशाला में कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा एवं जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के लिए सक्रियता, समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर पवन सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रहा है। संगठन को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और जनसेवा के संकल्प को साकार करने के लिए हम सभी पूरी प्रतिबद्धता के साथ जुटे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही जनसेवा के संकल्प को प्रभावी रूप से धरातल तक पहुंचाने का आधार है। बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ निरंतर संवाद स्थापित करना हमारी प्राथमिकता है।
भारतीय जनता पार्टी सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है।
