
डोईवाला। डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हल्द्वाड़ी में आज भाजपा प्रदेश सह-संयोजक, व्यवसायिक प्रकोष्ठ श्री पवन सैनी ने क्षेत्र का भ्रमण कर सड़क मार्ग एवं गांव की मूलभूत व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।
भ्रमण के दौरान श्री सैनी ने स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न मांगों की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मौके पर सड़क मार्ग एवं अन्य व्यवस्थाओं की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
श्री पवन सैनी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों एवं उच्च अधिकारियों से वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई शीघ्र सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दुर्गम एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक मूलभूत सुविधाओं की बेहतर पहुंच सुनिश्चित करना तथा स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान करना विकास की महत्वपूर्ण प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि डोईवाला विधानसभा के प्रत्येक गांव और प्रत्येक क्षेत्र का समग्र विकास हमारी प्राथमिकता है। ग्रामीणों की समस्याओं को मौके पर समझकर उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों तक विषय पहुंचाना और आवश्यक कार्रवाई के लिए निरंतर प्रयास करना जनसेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष श्री सुरेश नेगी जी, सामाजिक कार्यकर्ता श्री सर्वेश रावत जी, श्री सुरेंद्र सिंह जी, श्री जयपाल जी, श्री रमेश जी, श्री किशन जी एवं श्री सुरेंद्र जी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
