
देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी.वी. निवास जी के निर्देश पर, प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती हेमा पुरोहित जी एवं प्रभारी सेवादल श्री विष्णु शर्मा जी के नेतृत्व में आज संगम विहार, हर्रावाला में निःशुल्क कानूनी सलाह एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में क्षेत्र की महिलाओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों को विभिन्न कानूनी विषयों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी एवं निःशुल्क कानूनी सलाह प्रदान की गई। इसमें भूमि संबंधी विवाद, घरेलू हिंसा, जाति प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड में संशोधन, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने सहित विभिन्न कानूनी एवं नागरिक अधिकारों से जुड़े विषयों पर जानकारी दी गई। साथ ही स्थानीय लोगों द्वारा बताई गई समस्याओं को भी सुना गया और जिन मामलों का मौके पर समाधान संभव था, उनका निस्तारण किया गया।

अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल की राष्ट्रीय टीम के लीगल एडवाइजर एडवोकेट संजीव जी ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें आवश्यक कानूनी मार्गदर्शन दिया। इसके अलावा एडवोकेट मूलचंद जी, एडवोकेट आशीष पुरोहित जी एवं एडवोकेट अनमोल जी ने भी क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना तथा आवश्यकतानुसार कानूनी सलाह प्रदान की। यह पूरी सेवा पूर्णतः निःशुल्क रही।
इसी क्रम में सावित्री शिक्षा निकेतन में विद्यार्थियों के लिए POCSO Act (पॉक्सो अधिनियम) के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को उनके अधिकारों, सुरक्षा एवं कानून के महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी दी गई।
इसके साथ ही गांधी पार्क में भी निःशुल्क कानूनी सलाह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें आम नागरिकों को विभिन्न कानूनी विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती हेमा पुरोहित जी ने कहा कि समाज के ऐसे लोग जो आर्थिक कारणों से वकील की फीस वहन नहीं कर पाते, उन्हें न्याय एवं कानून की जानकारी उपलब्ध कराना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सेवादल द्वारा इस प्रकार के निःशुल्क कानूनी सलाह एवं जागरूकता शिविर समय-समय पर लगातार आयोजित किए जाएंगे, ताकि जरूरतमंद लोगों को उनके अधिकारों और कानूनी उपायों की जानकारी मिल सके।
कार्यक्रम के संयोजक श्री अपील यादव जी ने सभी अधिवक्ताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर श्रीमती राजकुमारी जी, श्री गोपाल सिंह गड़िया जी, श्री देवेंद्र बड्थ्वाल जी, श्री अजय ठाकुर जी, श्रीमती शोभना जी, श्रीमती नीलम पांडे जी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
