
देहरादून। राजधानी देहरादून के चकराता रोड पर आज उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क पर चल रही एक स्कूटी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने स्कूटी को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया।
बताया जा रहा है कि स्कूटी पर एक व्यक्ति सवार था। आग लगते ही उसने समय रहते स्कूटी से उतरकर अपनी जान बचाई। घटना में सवार व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ और किसी अन्य व्यक्ति के भी घायल होने की सूचना नहीं है।
आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते करीब 5 मिनट में पूरी स्कूटी जलकर राख हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
चलती स्कूटी में अचानक आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। आग लगने के कारणों की जांच के बाद ही वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।
