देहरादून। मुख्यमंत्री ने शासकीय आवास पर उत्तराखंड टूरिज्म द्वारा आयोजित नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 का फ्लैग ऑफ किया। इस दौरान प्रतिभागियों के साथ दौड़कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर ‘क्यालु- हिम तेंदुआ’ शुभंकर का अनावरण भी किया।
देश के 27 राज्यों एवं 2 अन्य देशों से 900 से अधिक प्रतिभागियों का इस आयोजन में पंजीकरण होना उत्तराखंड में बढ़ते एडवेंचर टूरिज़्म और खेल संस्कृति के प्रति लोगों के विश्वास को दर्शाता है।
यह आयोजन राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में एडवेंचर टूरिज़्म और खेल संस्कृति को नई ऊँचाई प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में हमारा प्रदेश साहसिक खेलों और पर्वतीय पर्यटन का वैश्विक केंद्र बनने की ओर अग्रसर है।
