
डोईवाला। डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मादसी एवं सौड़ केमठ गाँव में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह-संयोजक, व्यवसायिक प्रकोष्ठ, भाजपा उत्तराखण्ड पवन सैनी ने ग्रामीणों से मुलाक़ात कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली।
इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके समाधान को लेकर आवश्यक चर्चा एवं संवाद किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता से निरंतर संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करना उनकी प्राथमिकता है।

साथ ही, संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने को लेकर बूथ अध्यक्ष श्री जोगेंद्र सिंह जी, श्री भरत सोलंकी जी, पूर्व प्रधान श्री जोगेंद्र सिंह रावत जी, श्री विजय पाल सिंह रावत जी एवं श्री दिनेश रावत जी से मुलाक़ात कर संगठनात्मक विषयों पर सार्थक चर्चा की गई। इस दौरान श्री सर्वेश रावत जी एवं श्री अशोक पुंडीर जी भी उपस्थित रहे।
वापसी के दौरान पवन सैनी ने विद्यालय के बच्चों से भी मुलाक़ात की। उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई एवं विद्यालय से जुड़े विषयों पर संवाद करते हुए उन्हें मन लगाकर शिक्षा प्राप्त करने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

पवन सैनी ने कहा कि ग्रामीणों से निरंतर संवाद, उनकी समस्याओं का समाधान तथा संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त और प्रभावी बनाना ही उनका संकल्प है।
