संपादक – विजय पंवार
हर्रावाला। दून वाणी न्यूज़ की मासिक बैठक हर्रावाला स्थित दून हाट में संपन्न हुई। बैठक में दून वाणी न्यूज़ के वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रमुख कोर सदस्यों ने शिरकत की। बैठक में न्यूज़ पोर्टल को जन-जन तक पहुंचाने तथा आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर शासन एवं संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत सिंह, अभिषेक मौर्य, विजय पंवार, आनंद कुमार, विजय प्रजापति, नीरज मौर्य, गणेश जोशी एवं शिवराज वर्मा मौजूद रहे।
बैठक में पत्रकारों ने कहा कि दून वाणी न्यूज़ जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए जनता की आवाज को शासन एवं प्रशासन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। क्षेत्र में लोगों को होने वाली समस्याओं, विकास कार्यों से जुड़े मुद्दों तथा जनसरोकार के विषयों को प्रमुखता से समाचारों के माध्यम से सामने लाया जाएगा।
इस दौरान दून वाणी न्यूज़ के साथ और अधिक पत्रकार बंधुओं को जोड़ने तथा देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में न्यूज़ नेटवर्क का विस्तार करने पर भी चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि शहर के साथ-साथ ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा।
सभी पत्रकारों ने निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता को आगे बढ़ाने तथा दून वाणी न्यूज़ को जन-जन की आवाज बनाने का संकल्प लिया।
