15 वर्ष पूरे होने पर “दून आजतक” और 1 वर्ष पूर्ण होने पर “दून वाणी” ने मनाया उत्सव, विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने की सहभागिता


देहरादून | 19 अप्रैल 2026प्रदेश की प्रतिष्ठित समाचार संस्थाएँ “दून वाणी” एवं “दून आजतक” द्वारा अपने सफल प्रकाशन के उपलक्ष्य में स्थापना वर्ष समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर “दून आजतक” के 15 वर्ष एवं “दून वाणी” के 1 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।समारोह में पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा, व्यवसाय एवं जनप्रतिनिधियों सहित समाज के विभिन्न वर्गों की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अशोक वर्मा (उपाध्यक्ष, राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद, उत्तराखंड सरकार) ने अपने संबोधन में कहा कि निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की रीढ़ है, जो समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राज्य आन्दोलनकारी पत्रकार एवं लेखक श्री द्विजेन्द्र बहुगुणा ने कहा कि पत्रकारिता केवल समाचारों तक सीमित नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का सशक्त माध्यम है।कार्यक्रम का संचालन श्री जगदीश दत्त द्वारा प्रभावशाली एवं सुव्यवस्थित ढंग से किया गया।इस अवसर पर राष्ट्रीय सम्मानित पर्यावरणविद श्री जगदीश बाबला ने स्थानीय पत्रकारिता की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि जमीनी मुद्दों को उजागर करने में इसकी अहम भूमिका होती है।पूर्व उपाध्यक्ष (तेरह सूत्रीय कार्यक्रम) श्री जितेंद्र सिंह नेगी ने सामाजिक संगठनों एवं मीडिया के बीच सहयोग बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।“रक्त श्री” पुरस्कार से सम्मानित डॉ. अनिल वर्मा ने रक्तदान एवं आपदा प्रबंधन के महत्व को रेखांकित करते हुए सभी से मानव जीवन बचाने हेतु आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने 155 से अधिक बार रक्तदान कर समाज में प्रेरणादायक योगदान दिया है।श्री शिशिर कान्त तिवारी ने किसानों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही, वहीं श्री अजय नेगी ने निष्पक्ष एवं निडर पत्रकारिता की सराहना की।कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त किया गया।इस अवसर पर विश्वजीत सिंह, वीरेश कुमार, विजय पंवार, अभिषेक मौर्य, आनंद कुमार, जगमोहन मौर्य, विजय कुमार, गणेश जोशी, शिवराज वर्मा, अमित सिंह, प्रदीप नेगी, अखिल खान एवं नीरज मौर्य सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
