
हर्रावाला/देहरादून।
देहरादून नगर निगम के वार्ड 97 हर्रावाला में सार्वजनिक रास्ते को बंद किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। वर्षों से इस्तेमाल हो रहे रास्ते पर अचानक लोहे का एंगल और गेट लगाए जाने से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। क्षेत्रवासियों ने इसे आम जनता की आवाजाही में बाधा बताते हुए प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

स्थानीय निवासियों एवं पूर्व पार्षद विनोद कुमार का आरोप है कि जिस रास्ते से क्षेत्र के लोग लंबे समय से आवागमन करते आ रहे थे, उसे एक भाजपा नेता द्वारा बंद कर दिया गया। उनका कहना है कि बिना जनसहमति और प्रशासनिक अनुमति के सार्वजनिक रास्ते को बंद करना गलत है और इससे लोगों को रोजमर्रा की आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मामले को लेकर क्षेत्र के लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि जल्द रास्ता नहीं खोला गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। लोगों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
वहीं, इस पूरे मामले को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है और लोग प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।
