इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी बागेश्वर के निर्देशन में अपराधियों/वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली बागेश्वर पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।
न्यायालय द्वारा वारंटी मयंक शाह पुत्र मदनलाल शाह निवासी बिलौना बागेश्वर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की लगातार तलाश की जा रही थी, अभियुक्त को अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। बागेश्वर पुलिस का वारंटियों एवं फरार अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।
