ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत देर रात्रि सघन चेकिंग के दौरान दून पुलिस की शातिर बदमाश के साथ हुई मुठभेड़,
पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त हुआ घायल
शातिर बदमाश पुलिस चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर मौके से हो रहा था फरार
पीछा करने पर अभियुक्त ने पुलिस टीम पर की थी फायरिंग, आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त हुआ घायल
घटनास्थल पर अभियुक्त के कब्जे से देशी तमंचा व कारतूस हुआ बरामद, घटना में प्रयुक्त कार को किया सीज
घटना की सूचना पर एसएसपी देहरादून द्वारा अस्पताल में पहुंचकर मौके पर उपस्थित अधिकारियों से घटना के संबंध में ली जानकारी
अभियुक्त कोतवाली डोईवाला/रानीपोखरी में चोरी के अभियोग में था वांछित
अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिस पर चोरी आर्मस एक्ट आदि आपराधिक घटनाओं के कई अभियोग है पंजीकृत

संपादक विजय पंवार
देहरादून। ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर संपूर्ण जनपद में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान मध्य रात्रि पुलिस कन्ट्रोल रूम के माध्यम से एक संदिग्ध सफेद रंग की स्विफ्ट कार सं0- यूके 08टीए -9193 के पीली कोठी, हर्रावाला मे घूमने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर चौकी हर्रावाला मे नियुक्त कर्मगण मौके पर पहुंचे, तो उक्त सफेद रंग की स्विफ्ट कार सं0- यूके 08टीए -9193 का चालक पुलिस कर्मगण को देखकर पीली कोठी से हाईवे की ओर भागने लगा तथा पुलिस चौकी हर्रावाला के पास बैरियर पर चैकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा उक्त कार को रोकने का प्रयास किया गया, परन्तु चालक द्वारा रूकने के बजाय तेज गति से सडक पर लगाये गये स्लाईडिंग बैरियर को टक्कर मारकर वहां से हरिद्वार की ओर भागने लगा, जिसका पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया तथा उच्च अधिकारी को इस संबंध में सूचना दी गई।
घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा सभी चेक पोस्टों को अलर्ट करते हुए उक्त वाहन की थानो/चौकी व बैरियरो पर सघन चैकिंग कर घेराबन्दी करने तथा वाहन को रोककर सम्बन्धित चालक के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करने हेतु कडे निर्देश निर्गत किये गये
संदिग्ध वाहन के तेजी से हरिद्वार की ओर जाने के दौरान पुलिस टीम द्वारा उक्त वाहन का पीछा करते हुए उसे रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को पीछा करते देख उक्त कार चालक का वाहन कुआंवाला से करीब 01 किमी0 आगे जाकर हाईवे के किनारे लगे एनएच के बोर्ड से टकरा गया और वह पास ही जंगल की ओर भागा तथा उसके द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी, पुलिस द्वारा भी आत्मरक्षा मे जवाबी फायरिंग की गयी, आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त घायल हो गया, जिसके कब्जे से एक देशी तमन्चा 315 बोर व 02 खोखा कारतूस तथा एक जिन्दा कारतूस बरामद हुए। आरोपी से पूछताछ में उसके द्वारा अपना नाम क्रान्तानाथ पुत्र मौसमनाथ बताया, अभियुक्त को तत्काल मौके से उपचार हेतु दून चिकित्सालय ले जाया गया।
घटना की सूचना पर एसएसपी देहरादून द्वारा अस्पताल में पहुंचकर मौके पर उपस्थित अधिकारियों से घटना
के संबंध में जानकारी ली गयी।
घायल अभियुक्त के संबंध में जानकारी करने पर प्रकाश में आया कि अभियुक्त कोतवाली डोईवाला और रायवाला मे पंजीकृत मुक़दमें मे वांछित था, जिसके विरुद्ध अलग-अलग थानों में चोरी आर्मस एक्ट आदि अपराधिक घटनाओं के कई अभियोग पंजीकृत है।
अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करने तथा अवैध तमन्चा बरामद होने पर कोतवाली डोईवाला पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
कान्तानाथ पुत्र मौसमनाथ निवासी सपेरा बस्ती, घिस्सुपुरा, थाना पथरी जिला हरिद्वार उम्र 26 वर्ष
बरामदगी
01 देशी तमन्चा 315 बोर,
02 खोखा कारतूस व 01 जिन्दा कारतूस
घटना मे प्रयुक्त वाहन मारूति स्विफ्ट कार सं0- यूके 08टीए -9193
पुलिस टीम
उ0नि0 मुकेश कुमार
उ0नि0 विनय मित्तल
उ0नि0 विजय थपलियाल
उ0नि0 राजनारायण व्यास
कानि0 कुलदीप कुमार
कानि0 सचिन सैनी
हे0का0 जसपाल सिंह
कानि0 आशीष राणा
हे0का0 देवेन्द्र नेगी
कानि0 रविन्द्र टम्टा
कानि0 हरीश उप्रेती
