
*उत्कृष्ट कार्य हेतु पुलिस कर्मियों को किया गया सम्मानित, तीन बने ‘एम्प्लाय ऑफ़ द मंथ ’*
*पिथौरागढ़। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, रेखा यादव* की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में अपराध गोष्ठी एवं मासिक सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें जनपद के समस्त थाना, चौकी एवं शाखा प्रभारियों ने प्रतिभाग किया।
सम्मेलन के दौरान माह में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
*एम्प्लाय ऑफ़ द मंथ के रूप में* उप निरीक्षक मनोज कुमार, कांस्टेबल सतेन्द्र सुयाल एवं कांस्टेबल विरेन्द्र यादव को सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट सेवाओं हेतु निम्न अधिकारी/कर्मचारी भी सम्मानित किए गए।
उप निरीक्षक कमलेश जोशी, अपर उप निरीक्षक कुबेर सिंह रावत, अपर उप निरीक्षक संजय कुमार सिंह, अपर उप निरीक्षक भुवन राम आर्या, हेड कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह रावत, हेड कांस्टेबल संजय सिरौला, हेड कांस्टेबल भरत भण्डारी, हेड कांस्टेबल किशन लोहिया, हेड कांस्टेबल राजपाल सिंह, हेड कांस्टेबल राजोश कुमार, हेड कांस्टेबल शंकर देवड़ी, हेड कांस्टेबल (पु0दू0) सागर सिंह, हेड कांस्टेबल (पु0दू0) मनोज तिवाड़ी, कांस्टेबल नीरज भोज, कांस्टेबल नवीन राणा, कांस्टेबल हयात कुमार, कांस्टेबल उमेश सिंह तोमक्याल, कांस्टेबल पंकज पंगरिया, कांस्टेबल संजय कुमार, कांस्टेबल ललित काण्डपाल, कांस्टेबल श्रवण कुमार, कांस्टेबल सकलानन्द, कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार, कांस्टेबल सुनील प्रकाश, कांस्टेबल महेश चन्द्र, चालक महेन्द्र सिंह, फायरमैन राजवीर सिंह, महिला कांस्टेबल पूजा पाण्डेय, कांस्टेबल विपिन चन्द्र गहतोड़ी, कांस्टेबल पीएसी राकेश ज्याला, अनुचर मंजू देवी, अनुचर बसन्ती देवी, होमगार्ड शेर बहादुर एवं होमगार्ड सुरेश कुमार।
*गोष्ठी में निम्न बिंदुओं पर विशेष निर्देश दिए गए*
लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण
नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई एवं जनजागरूकता
यातायात नियम उल्लंघन पर प्रभावी चेकिंग
बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन
सोशल मीडिया गतिविधियों की निगरानी
जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
