देहरादून कार्यक्रम में नाई एवं सैन समाज के प्रतिनिधियों और गणमान्यजनों से किया संवाद
देहरादून। भाजपा ओबीसी मोर्चा के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री अमरपाल मौर्य जी के देहरादून प्रवास के दौरान ओबीसी वर्ग के प्रतिनिधियों एवं समाज के गणमान्यजनों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। उत्तराखंड प्रवास के द्वितीय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में नाई एवं सैन समाज के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की।कार्यक्रम में केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के लोगों के साथ साझा की गई। योजनाओं के उद्देश्यों, पात्र लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ तथा जनजीवन में हो रहे सकारात्मक परिवर्तनों पर चर्चा की गई।कार्यक्रम के संयोजक पवन सैनी रहे। बैठक में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री नेत्रपाल मौर्य, उत्तराखंड सरकार में राज्यमंत्री श्री श्यामवीर सैनी, बैठक के संयोजक श्री सतीश कुमार ठाकुर, सह-संयोजक श्री राजपाल ठाकुर, महामंत्री धर्मशाला सैन समाज श्री धर्मपाल सिंह, पूर्व प्रधान श्री मूलचंद, पूर्व प्रधानाचार्य एवं प्रदेश अध्यक्ष (AIMCEA) श्री सत्यवीर सिंह सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।इस अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े प्रतिनिधियों ने सामाजिक विकास, सहभागिता और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों के सम्मान, सहभागिता एवं सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।वक्ताओं ने कहा कि समाज के लोगों का सहयोग, स्नेह और उत्साह सामाजिक समरसता को मजबूत करने के साथ संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करता है। साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने और समाज के विकास में सक्रिय सहभागिता पर जोर दिया गया।
