
डोईवाला। डोईवाला विधानसभा क्षेत्र स्थित लक्ष्मी होटल में पर्यावरण प्रेमी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व सैनिक श्री दरबान सिंह बोरा जी द्वारा किसान, पूर्व सैनिक, सामाजिक कार्यकर्ता, वन विभाग एवं जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से “एक पेड़ माँ के नाम” सम्मान एवं मिलन कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण एवं स्वच्छता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सह-संयोजक, व्यवसायिक प्रकोष्ठ, भाजपा उत्तराखण्ड पवन सैनी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम के दौरान पवन सैनी ने उपस्थित सभी सम्मानित साथियों के साथ पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता, युवाओं को नशे से दूर रखने, सामाजिक सहभागिता बढ़ाने तथा संगठन को मजबूत करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने “एक पेड़ माँ के नाम” जैसे जन-जागरूकता अभियानों को जन-जन तक पहुँचाने तथा अधिक से अधिक लोगों को पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, युवाओं को नशे से दूर रखने तथा समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में श्री विनोद पाल जी, भाई जरनैल सिंह जी, श्री सुरेश पुंडीर जी, जे.पी. सिलोड़ी जी, श्री शिवराज सिंह ठाकुर जी, श्री अवतार सिंह जी, श्री भूपेन्द्र सिंह जी, श्री संजय राठौर जी, श्री चतर सिंह जी, श्री भूप सिंह जी, श्री नरेन्द्र लोधी जी, पुनीत पंवार जी, श्री रामेश्वर गुसाईं जी, श्री सोहन लाल तिवारी जी, श्री लक्ष्मण सिंह रावत जी, श्री हरीश कन्याल जी, श्री प्रमोद बोरा जी, श्री अजय पाल जी, श्री भगवान दास जी, के. सुवेश पाल जी, के. भगत सिंह राणा जी सहित बड़ी संख्या में सम्मानितजन उपस्थित रहे।

पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक सहभागिता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।
