
डोईवाला। डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नवादा स्थित वैभव विहार में प्रदेश सह-संयोजक, व्यवसायिक प्रकोष्ठ, भाजपा उत्तराखण्ड पवन सैनी ने क्षेत्र का निरीक्षण कर स्थानीय निवासियों से मुलाकात की तथा उनकी विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली।
इस दौरान क्षेत्रवासियों ने क्षतिग्रस्त सड़क एवं बारिश के दौरान बार-बार होने वाले जलभराव की समस्या से पवन सैनी को अवगत कराया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क की खराब स्थिति एवं जलभराव के कारण क्षेत्रवासियों, विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों एवं महिलाओं को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पवन सैनी ने मौके पर स्थिति का निरीक्षण करते हुए स्थानीय लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित पदाधिकारियों एवं अधिकारियों से वार्ता कर समस्या के शीघ्र एवं स्थायी समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराना आवश्यक है, ताकि स्थानीय निवासियों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।

उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान कर क्षेत्र का निरंतर विकास सुनिश्चित करना सरकार एवं भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकता है।
इस दौरान कुसुम रावत, तुलसी, भावना, शशि चौहान, डोली, कृष्णा आर्य, मधु देवी, राखी गुसाईं, राजनी गुसाईं, नमन, दीपक, योगिता, सोनम, कविता सहित समस्त वैभव विहार के लोगों उपस्थित रहे।
