
उत्तरकाशी। परम्पराओं, संस्कृति तथा पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के संकल्प के साथ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर समिति द्वारा उत्तरकाशी में फूलदेई एक अनोखी पहल संचालित की जा रही है। भगवान काशी विश्वनाथ जी के सान्धिय में आयोजित इस पहल का उद्देश्य भूली-बिसरी लोक परंपराओं, सांस्कृतिक धरोहर को पुनः समाज में स्थापित करने के साथ पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन करना है।फूलदेई संग्राद का यह पारंपरिक कार्यक्रम चैत्र माह की संक्रांति से आरंभ होकर आठ दिनों तक चलता है। इस दौरान श्री काशी विश्वनाथ गुरुकुलम के बाल सेवक प्रतिदिन मंदिर परिसर एवं आवासों की देहरियों में पुष्प अर्पित कर इस लोकपर्व को जीवंत बनाए रखते हैं। इस पहल के माध्यम से हिमालयी पुष्पों एवं पर्यावरण संरक्षण को भी प्रोत्साहन दिया जाता है, जिसमें विशेष रूप से फ्योंली और बुरांस के फूलों को प्राथमिकता दी जाती है। आज *गुरुकुलम के बाल सेवकों द्वारा पुलिस लाइन ज्ञानसू उत्तरकाशी में पुलिस अधीक्षक के आवास पर पहुँचकर परंपरानुसार फ्योंली एवं अन्य स्थानीय पुष्पों को देहरियों में अर्पित कर फूलदेई पर्व की मंगलकामनाएँ दी गयी। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, कमलेश उपाध्याय द्वारा अपने परिवारज़नो के साथ सभी का स्वागत किया गया, इसके पश्चात उनके द्वारा परिवार जनों एवं बाल सेवको संग काली माता मंदिर में श्रद्धापुष्प व पुजा-अर्चना कर युवा पीढी के कल्याण की कामना की गयी।**पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी* द्वारा गुरुकुलम के नन्हे बच्चों को स्नेह, आशीर्वचन एवं शुभकामनाएँ देते हुये बताया गया कि फूलदई का पावन त्योहार हमारी संस्कृति, परम्परा एवं पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन का प्रतीक है। शिक्षा, संस्कार एवं अनुशासन ही सशक्त भविष्य की कुंजी है। अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ाव हमारे जीवन मूल्यों को सुदृढ़ करता है तथा हमें संस्कारवान बनाता है। *एसपी उत्तरकाशी द्वारा पर्यावरण व संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिये चलायी जा रही इस विशेष मुहिम हेतु श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर समिति व गुरुकुलम के बाल सेवको को बधाई दी गयी।*भव्य कार्यक्रम के अवसर पर *पुलिस अधीक्षक के माता-पिता, रिश्तेदार, गुरुकुल परिवार से अनन्या बिष्ट, वैष्णवी रावत, आस्था रावत, दिव्यांशी कुड़ियाल, सत्यम राणा, आरुष डंगवाल, कृष्णा रावत, मनदीप रावत, पारस कोटनाला, सुरेंद्र गंगाड़ी, उत्तरकाशी पुलिस से संजय सिंह, मुकेश शाह, विनोद गुसाईं, कमल सिंह, रमेश, जयदीप चौहान आदि उपस्थित रहे।
The Superintendent of Police (SP) Uttarkashi, along with family members and young volunteers of the Gurukul, reaffirmed the pledge to preserve tradition, culture, and the environment.Uttarkashi: With a commitment to preserving and promoting traditions, culture, and the environment, the Shri Kashi Vishwanath Temple Committee is running a unique initiative called “Phooldei” in Uttarkashi. Organized in the divine presence of Lord Kashi Vishwanath, this initiative aims to revive forgotten folk traditions and cultural heritage while also promoting environmental conservation and enhancement.This traditional program of Phooldei Sankranti begins on the first day of the Chaitra month (Sankranti) and continues for eight days. During this period, young volunteers from Shri Kashi Vishwanath Gurukul offer flowers daily at temple परिसर and household thresholds, keeping this folk festival alive. The initiative also promotes Himalayan flowers and environmental conservation, with special emphasis on flowers like Phyoli and Buransh.Today, the young volunteers from the Gurukul visited the Police Lines Gyansu in Uttarkashi and reached the residence of the Superintendent of Police. Following tradition, they offered Phyoli and other local flowers at the doorstep and extended their शुभकामनाएँ on the occasion of Phooldei. The Superintendent of Police Uttarkashi, Kamlesh Upadhyay, warmly welcomed them along with family members. Thereafter, along with family and the children, he offered prayers and floral tributes at the Kali Mata Temple, praying for the well-being of the younger generation.The Superintendent of Police Uttarkashi extended affection, blessings, and good wishes to the children of the Gurukul and stated that the sacred festival of Phooldei symbolizes the preservation and promotion of our culture, traditions, and environment. Education, values, and discipline are the keys to a strong future. Staying connected to our culture and traditions strengthens our moral values and shapes us into responsible individuals.The SP Uttarkashi also congratulated the Shri Kashi Vishwanath Temple Committee and the Gurukul children for this special initiative aimed at preserving and promoting the environment and culture.On this grand occasion, the SP’s parents, relatives, and members from the Gurukul family including Ananya Bisht, Vaishnavi Rawat, Aastha Rawat, Divyanshi Kudiyal, Satyam Rana, Aarush Dangwal, Krishna Rawat, Mandeep Rawat, Paras Kotnala, Surendra Gangadi, and from Uttarkashi Police—Sanjay Singh, Mukesh Shah, Vinod Gusain, Kamal Singh, Ramesh, Jaydeep Chauhan, among others—were present.
