
संपादक: विजय पंवार
अल्मोड़ा। चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा आज पुलिस लाइन सभागार में जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकों /थानाध्यक्षों/फायर स्टेशनों/ चौकी/शाखा प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई।
सर्वप्रथम एसएसपी द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी गईं तथा त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने हेतु विशेष सतर्कता बरतने के दिए गए निर्देश।
त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने हेतु विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश।
जनपद में प्रभावी गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान चलाने के आदेश।
संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी एवं पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश।
आगामी चुनावों के दृष्टिगत अतिरिक्त सतर्कता एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश।
थानों में आने वाले शिकायतकर्ताओं के साथ शालीन, संवेदनशील एवं सकारात्मक व्यवहार करने पर विशेष जोर।
पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन क्रैक डाउन के तहत लगातार सत्यापन अभियान चलाये जाने के निर्देश।
बीट पुलिसिंग को सक्रिय करते हुए आमजन से सीधा संवाद स्थापित करने के दिये निर्देश।
आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर निगरानी रखते हुए गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट एवं बीएनएसएस के अंतर्गत प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही।
हिस्ट्रीशीटरों एवं सक्रिय अपराधियों पर निगरानी व नियमित समीक्षा।
नशे के विरुद्ध सतत अभियान चलाकर अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु कठोर कार्रवाई।
शस्त्र लाइसेंस धारकों का सत्यापन एवं आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच।
समयावधि पूर्ण होने पर शस्त्र लाइसेंस का नवीनीकरण/निरस्तीकरण सुनिश्चित करना।
थाना/चौकी एवं शाखाओं में चल रहे निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग।
सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखते हुए भ्रामक एवं अफवाह संबंधी पोस्टों पर त्वरित कार्रवाई।
पुलिस बल में अनुशासन, कार्यक्षमता एवं जनविश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश।
त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी तथा जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी अधिकारी पूर्ण जिम्मेदारी एवं समन्वय के साथ कार्य करें।
अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह, सीओ रानीखेत विमल प्रसाद, सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत, सीओ दूरसंचार राजीव कुमार टम्टा, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन अल्मोड़ा रमेश चन्द्र, निरीक्षक अशोक कुमार धनकड़ (वाचक), निरीक्षक अभिसूचना मनोज भारद्वाज, प्रभारी निरीक्षक महिला कोतवाली, जानकी भण्डारी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय, निरीक्षक दरबान सिंह मेहता यातायात प्रभारी अल्मोड़ा, निरीक्षक दूरसंचार उमाशंकर पाण्डे, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चौखुटिया अशोक कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वाराहाट विनोद जोशी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोमेश्वर मदन मोहन जोशी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत भुवन चन्द्र जोशी, निरीक्षक देवेन्द्र सिंह नेगी पुलिस कार्यालय, थानाध्यक्ष धौलछीना श्री सुनील सिंह बिष्ट, थानाध्यक्ष सल्ट उ0नि0 कश्मीर सिंह, थानाध्यक्ष देघाट उ0नि0 अजेन्द्र प्रसाद, थानाध्यक्ष भतरौजखान उ0नि0 अवनीश कुमार, थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक, थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महन्त, पीआरओ/प्रभारी साइबर सैल राहुल राठी, प्रभारी एसओजी सुनील धानिक, उ0नि0 अभिसूचना सुमन, आशुलिपिक महेश कश्यप, उ0नि0 (एम) हीरा सिंह, एसआई(एम) पूरन रावत (आंकिक) सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।
