ऑपरेशन रिकवरी के तहत हरिद्वार पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
एसएसपी के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस ने ढूंढ निकाले करीब 140 खोए फोन
खोए मोबाइल मिलने की आस खो बैठे मोबाइल स्वामियों के चेहरे की लौटाई रौनक़
₹ 35 लाख से अधिक कीमती कुल 140 मोबाइल किए बरामद
खोए मोबाइल तलाशने में मददगार साबित हो रहा सीईआईआर पोर्टल

संपादक: विजय पंवार
हरिद्वार/सिडकुल। एसएसपी हरिद्वार, नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा जनपद पुलिस को ऑपरेशन रिकवरी के तहत चोरी/खोए मोबाइल की बरामदगी हेतु गठित सीईआईआर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देशों पर कार्यवाही करते हुए थाना सिडकुल पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से खोये हुए 140 मोबाइल फोन की रिकवरी करते हुए बड़ी सफलता हासिल की। बरामद मोबाइलों में से कुछ फोन बाहरी राज्यों से जनपद हरिद्वार में रोजगार के लिये आये सिडकुल स्थित कम्पनियो के कर्मचारियो आदि के तथा कुछ फोन स्थानीय निवासियो के हैं। जिनकी कीमत लगभग ₹ 35 लाख से अधिक आंकी गई।
अपने खोये हुये मोबाइल फोन वापस मिलने की उम्मीद छोड चुके पीडितो के चेहरों पर पुलिस के द्वारा अपने अथक प्रयासो से मुस्कान लायी गयी जिस पर जनता द्वारा हरिद्वार पुलिस के इस कार्य की भूरी-भूरी प्रशंशा की गयी।
हरिद्वार पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि उन्हे कोई लावारिस मोबाइल फोन मिलता है तो उक्त मोबाइल को तत्काल अपने नजदीकी थाना/पुलिस चौकी में जमा करा दें।
बरामद मोबाईल फोनो का विवरण-
आई फ़ोन -04, ओप्पो-25, नथिंग-11
सैमसंग-25 , रियलमी-22, एम.आई.-10
वीवो -29, वन प्लस-10,आईक्यू-04
पुलिस टीम-
थानाध्यक्ष नितेश शर्मा
व0उ0नि0 देवेन्द्र तोमर
हे0का0 विवेक यादव
