विद्यालय सावित्री शिक्षा निकेतन में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा 2026 में प्रथम श्रेणी प्राप्त करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हेमा पुरोहित ने छात्राओं को शॉल ओढ़ाकर एवं बैग भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए निरंतर मेहनत और अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त स्टाफ ने श्रीमती हेमा पुरोहित एवं प्रधानाचार्य अजय सिंह का आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग और प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
