पुलिस मुठभेड़ में शातिर/वांछित अपराधी गिरफ्तार
मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग रहा अभियुक्त गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल
कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस, 01 खोखा कारतूस व 01 मोटर साइकिल स्प्लेंडर बरामद
एनडीपीएस एक्ट में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी से नशा तस्करी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार
शातिर अभियुक्त अपने नाबालिग बच्चों से भी करवाता था अवैध नशे (स्मैक) का काला कारोबार

संपादक: विजय पंवार
उधमसिंह नगर। दिनांक 24/3/25 को एएनटीएफ कुमाऊं यूनिट रुद्रपुर द्वारा चेकिंग के दौरान करतारपुर रोड तिराहा पुलिया पर एक स्कूटी (टीवीएस एनटॉरक) को रोका गया, जिसे एक नाबालिग चला रहा था। तलाशी के दौरान स्कूटी की डिग्गी से स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई। नाबालिग द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उक्त स्मैक उसके पिता शाकिर अली उर्फ नक्टा व मां शाईन द्वारा किसी व्यक्ति को देने हेतु भेजी गई थी।
बरामदगी के आधार पर कोतवाली गदरपुर में मुकदमा एनडीपीएस एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया।
मुठभेड़ एवं गिरफ्तारी
पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान ग्राम कलकत्ती खानपुर तिराहा के पास अभियुक्त शाकिर उर्फ नक्टा ने पुलिस टीम पर फायर कर फरार होने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा पीछा करने पर कनकट्टा चौराहा से आगे कुईखेड़ी मार्ग पर श्मशान घाट के पास मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।
घायल अभियुक्त को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रुद्रपुर भेजा गया।
बरामदगी का विवरण
01 अदद तमंचा 315 बोर
02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर
01 अदद मोटर साइकिल (यूके 06 एएक्स -8981)
अभियुक्त का विवरण
नाम: शाकिर अली उर्फ नक्टा
निवासी: करतारपुर, थाना गदरपुर, जनपद ऊधमसिंह नगर
एसएसपी के निर्देशानुसार जनपद पुलिस द्वारा नशा तस्करों एवं आपराधिक तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान जारी है, ऐसे तत्वों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
