
संपादक: विजय पंवार
देहरादून। रायपुर थानो रोड पर नगर निगम द्वारा विकसित किए जा रहे वेंडिंग ज़ोन में दुकानों के आवंटन को लेकर आज हिंदू सेवा सुरक्षा दल के प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।
संगठन की ओर से प्रदेश महामंत्री अमित कोठारी, विकास जी, नितिन भंडारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। ज्ञापन में मांग की गई कि वेंडिंग ज़ोन की दुकानों का आवंटन पूर्णतः पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाए तथा स्थानीय पात्र और जरूरतमंद परिवारों को प्राथमिकता दी जाए।
प्रदेश मंत्री अमित कोठारी ने कहा कि वेंडिंग ज़ोन योजना का मुख्य उद्देश्य स्थानीय लोगों को स्वरोजगार प्रदान करना है, इसलिए प्रशासन को निष्पक्षता और नियमों के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए।
नगर निगम प्रशासन ने ज्ञापन प्राप्त कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
