
संपादक: विजय पंवार
देहरादून। कॉन्वेंट रोड क्षेत्र में सरकारी भूमि पर कथित अवैध अतिक्रमण को लेकर आज हिंदू सेवा सुरक्षा दल ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश मंत्री अमित कोठारी, विकास जी, नितिन भंडारी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। ज्ञापन में बताया गया कि अवैध अतिक्रमण के कारण आम नागरिकों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है तथा यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
संगठन ने प्रशासन से स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय की ओर से ज्ञापन प्राप्त कर उचित जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
