
संपादक: विजय पंवार
देहरादून। विश्व हिंदू परिषद के संगठन बजरंग दल ने अनुशासनहीनता के आरोपों के चलते अपने पूर्व जिला सुरक्षा प्रमुख भूपी चौधरी को संगठन से निष्कासित कर दिया है। यह जानकारी जिला देहरादून (दक्षिण) इकाई द्वारा जारी पत्र के माध्यम से दी गई।जारी पत्र के अनुसार, भूपी चौधरी पर लगातार संगठन विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने, कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार करने तथा अनुशासनहीन आचरण करने के आरोप लगे थे। संगठन को उनके खिलाफ कई शिकायतें प्राप्त हुई थीं। जांच के उपरांत इन शिकायतों को सही पाए जाने पर उन्हें दायित्व से मुक्त कर दिया गया।संगठन की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि भूपी चौधरी द्वारा यदि किसी प्रकार की गतिविधि बजरंग दल के नाम पर की जाती है तो उसका संगठन से कोई संबंध नहीं होगा। पदाधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि इस संबंध में सावधानी बरतें।जिला पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन अनुशासन और मर्यादा के सिद्धांतों पर कार्य करता है तथा किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
