
उत्तराखंड: आज उत्तराखंड की पावन धरा पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदौली जी द्वारा किया गया।
उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री जी ने राज्य को ₹8260 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात दी।
इन योजनाओं से उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास की गति और भी तेज होगी।
प्रधानमंत्री जी ने अपने संबोधन में कहा —
“आने वाला दशक उत्तराखंड का होगा।”
आज की ये सौगातें उस उज्ज्वल दशक की शुरुआत का प्रतीक हैं।
हम सभी उत्तराखंडवासी प्रधानमंत्री जी के इस उपहार के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हैं और यह कामना करते हैं कि उनका स्नेह एवं आशीर्वाद यूं ही हमारे प्रदेश पर बना रहे।
