
20 लाख (अंतर्राष्ट्रीय कीमत) की अवैध हेरोइन (स्मैक) व एक अदद तमंचा बरामद
चम्पावत। ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही/धरपकड़ अभियान चलाने हेतु थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
उक्त के क्रम में थाना बनबसा पुलिस व एसओजी टीम द्वारा रात्रि चैकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग के दौरान एक मोटर साइकिल सवार व्यक्ति जो चकरपुर से बनबसा की ओर आ रहा था पुलिस को चैकिंग करता देख तीव्र गति से बमनपुरी होते हुए हुड्डी नदी की ओर भागा। पुलिस द्वारा व्यक्ति का पीछा किया गया। पुलिस को पीछे आता देख युवक द्वारा पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी पुलिस द्वारा आत्मरक्षा के लिए जवाबी फायरिंग की गयी जवाबी फायरिंग में अभियुक्त मंगत सिंह उर्फ मंगू पुत्र भगवान सिंह निवासी ग्राम गिधौर थाना नानकमत्ता उम्र 32 वर्ष जिला ऊधमसिंह नगर के दाहिने पाँव में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। फायरिंग के दौरान घायल अभियुक्त की जान सलामती के लिए उपजिला चिकित्सालय टनकपुर ले जाकर उपचार हेतु भर्ती किया गया है। अभियुक्त उपरोक्त के कब्जे से एक अदद तमचा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस , 02 जिन्दा कारतूस व 190.2 ग्राम अवैध हेरोइन(स्मैक) बरामद हुई।
अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध थाना बनबसा में मुकदमा एनडीपीएस एक्ट व 25(1)ख(क) शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया है।
पुलिस टीम
सुरेन्द्र सिंह कोरंगा(थानाध्यक्ष बनबसा)
लक्ष्मण सिंह बिष्ट (प्रभारी एसओजी चम्पावत)
जितेन्द्र सिंह बिष्ट (थाना बनबसा)
हे0कानि0 गणेश सिंह (एसओजी)
हे0कानि0 मतलूब खान (एसओजी)
हे0कानि0 महेन्द्र सिंह डंगलाव (एसओजी
कानि0 ललित कुमार (थाना बनबसा)
कानि0 जगदीश कन्याल (थाना बनबसा)
कानि0 अनिल कुमार (थाना बनबसा)
कानि0 रविन्द्र वर्मन (थाना बनबसा)
कानि0 उमेश राज (एसओजी)
कानि0 गिरीश भट्ट (एसओजी)
कानि0 नवल किशोर (एसओजी)
कानि0 चालक अनिल कुमार (थाना बनबसा)