
संपादक: विजय पंवार
हरिद्वार। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के दृष्टिगत *नवनीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार* के दिशा निर्देश के क्रम में *पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर* के पर्यवेक्षण में एंव *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार* के कुशल नेत्तृव में मादक पदार्थ (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा/आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चमगादड टापू के पास चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर एकदम सकपकाकर भागने लगा। जिस पर पुलिस पार्टी को शक होने पर उक्त भागे व्यक्ति को एकदम घेर-घोटकर पकड लिया गया। पकडे गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम विनोद कुमार पुत्र प्यारे लाल निवासी-ग्राम अमखेरवा थाना बेहटा गोकुल जिला हरदोई उत्तर प्रदेश उम्र-30 वर्ष , हाल निवासी- झुग्गी झोपडी माजरा चण्डी घाट थाना श्यामपुर हरिद्वार बताया। उक्त व्यक्ति के पास से बरामद बैग की तलाशी लेने बैग में से 02 किलाे 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।अभियुक्त को गिरफ्तार कर अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।*बरामदगी का विवरण* 02 किलाे 700 ग्राम अवैध गांजा *गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता* विनोद कुमार पुत्र प्यारे लाल निवासी-ग्राम अमखेरवा थाना बेहटागोकुल जिला हरदोई उत्तर प्रदेश उम्र-30 वर्ष , हाल पता- झुग्गी झोपडी माजरा चण्डी घाट थाना श्यामपुर हरिद्वार *पुलिस टीम-*उ0नि0 चरण सिंहकानि0 बृजमोहनकानि0 पवन
