लालकुआं पुलिस ने 300 नशीले इंजेक्शन के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

संपादक: विजय पंवार
एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में नशामुक्त उत्तराखण्ड के मिशन को लगातार साकार कर रही नैनीताल पुलिस
लालकुआं पुलिस ने 300 नशीले इंजेक्शन के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
नैनीताल। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी द्वारा जनपद को नशामुक्त बनाये जाने हेतु सभी प्रभारियों को अवैध रूप से नशा तस्करी में लिप्त तस्करों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है।
उक्त क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी/ लालकुआं अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान सुभाषनगर बैरियर के पास से अभियुक्त मौ0 रफी पुत्र शकील अहमद निवासी वार्ड नं0 14 उजालानगर बनभूलपुरा जनपद नैनीताल को कुल 300 अदद अवैध नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया गया।
उक्त सम्बन्ध में कोतवाली लालकुआं में एनडीपीएस एक्ट बनाम मौ0 रफी आदि पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त
मौ0 रफी पुत्र शकील अहमद निवासी वार्ड नं0 14 उजालानगर बनभूलपुरा जनपद नैनीताल।
बरामदगी-
एविल इंजेक्शन– 150 अदद
बुप्रेनोरफीन इंजेक्शन आईपी– 150 अदद
(कुल 300 अदद नशीले इंजेक्शन)
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उक्त इंजेक्शन बहेड़ी फाटक बरेली निवासी एक व्यक्ति से खरीदकर लाने के सम्बन्ध में बताया गया। जिसके आधार पर अभियोग में धारा 29 एनडीपीएस एक्ट की बढोत्तरी कर उक्त व्यक्ति की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।
पुलिस टीम
उ0नि0 शंकर नयाल
कानि0 गणेश गिरी
कानि0 कुवेर राणा
कानि0 सन्तोष विष्ट (एसओजी)
कानि0 भूपेन्द्र ज्येष्ठा (एसओजी
