
देहरादून। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री (स्वास्थ्य, संसदीय कार्य, वन, स्वास्थ्य शिक्षा एवं निर्वाचन) श्री सुबोध उनियाल ने नव्य भारत फाउंडेशन द्वारा संचालित नव्य भारत सेवा केंद्र (निःशुल्क फिजियोथेरेपी परामर्श एवं चैरिटेबल कलेक्शन सेंटर), बालावाला, देहरादून का दौरा किया।इस दौरान मंत्री ने समाजिक उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए टीम एनबीएफ की प्रशंसा की। साथ ही, पिछले वर्ष एनबीएफ भारत द्वारा अपने स्थापना दिवस पर कारगिल विजय की रजत जयंती के अवसर पर आयोजित ‘श्री हरि कथामृत 2025’ के एक वर्ष पूर्ण होने पर उन्होंने शुभकामनाएं दीं और संस्था के सामाजिक योगदान को ऐतिहासिक बताया।इस अवसर पर एनबीएफ के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिरुद्ध उनियाल ने मंत्री जी को उनके नवीन दायित्व के लिए बधाई दी और कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने मंत्री जी के मार्गदर्शन के लिए आभार भी व्यक्त किया।कार्यक्रम में एनबीएफ के प्रबंधक एवं ट्रस्टी श्री खेमराज उनियाल, श्री अजय उनियाल, पूर्व राज्यमंत्री कुलदीप बुटोला, विवेक उनियाल, प्रमिला, दिव्या, दिव्यांश, शताक्षी, डॉ. आंचल, सौरभ, मोहित सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
