देहरादून, 10 जुलाई। हिंदू सुरक्षा सेवा संघ, उत्तराखंड प्रांत के पदाधिकारियों ने पंचांग पट्टी उज्जैनिया श्री हनुमानगढ़ी, अयोध्या के पूज्य श्री महंत संतराम दास जी महाराज के गोलोकवास पर गहरा शोक व्यक्त किया है। संगठन के पदाधिकारियों ने उनके निधन को सनातन समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
संगठन के प्रदेश आईटी प्रमुख विजय पंवार, प्रदेश महासचिव अमित कोठारी, प्रदेश मंत्री विकास सिंह, जिला मंत्री लकी मटवाण, प्रदेश मंत्री नितिन कंडारी तथा कार्यकर्ता सुनील कुमार ने संयुक्त रूप से शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि महंत संतराम दास जी महाराज ने अपना संपूर्ण जीवन सनातन धर्म, आध्यात्मिक चेतना और समाज सेवा के लिए समर्पित किया। उनके आदर्श एवं शिक्षाएं सदैव समाज का मार्गदर्शन करती रहेंगी।
पदाधिकारियों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल शिष्यों एवं श्रद्धालुओं को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करें।
गौरतलब है कि पूज्य महंत संतराम दास जी महाराज का 27 जून 2026 को गोलोकवास हो गया था। उनकी आत्मा की शांति के लिए 10 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजे हनुमत कथा मंडप, श्री हनुमानगढ़ी, अयोध्या में श्रद्धांजलि सभा एवं महाप्रसाद का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम उनके शिष्य महंत राजू दास जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित हुआ।
