संपादक: विजय पंवार
देहरादून, हिमालय पर्यावरण सोसायटी, देहरादून द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह एवं पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन दून लाइब्रेरी परेड ग्राउंड, लैंसडाउन चौक, देहरादून में किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी श्री जगदीश बबला जी को उनके दीर्घकालीन सामाजिक, पर्यावरणीय एवं जनजागरण संबंधी योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार एवं रचनाकार श्री पद्म कांत शर्मा ‘प्रभात’ ने की। मुख्य अतिथि के रूप में कर्नल अजय कोठियाल उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में प्रो. बी. के. जोशी, श्रीमती कमला पंत तथा समाजसेवी श्री जगदीश बबला जी शामिल रहे।
अपने संबोधन में अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण एवं जन-जागरूकता पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान पुस्तक का लोकार्पण भी किया गया तथा पर्यावरण एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमियों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमुदाय का आभार व्यक्त किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया।
