
हर्रावाला। मौसम में बदलाव और मानसून के आगमन के साथ तेज आंधी-तूफान का दौर शुरू हो गया है। ऐसे में स्टेशन रोड पर मौजूद कई पुराने और जर्जर पेड़ लोगों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो पिछले वर्ष हुई दुर्घटना जैसी घटना दोबारा हो सकती है।

File photo – 29/July/ 2025

.
क्षेत्रवासियों का कहना है कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद अब तक संबंधित विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभाग का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित करते हुए मांग की है कि स्टेशन रोड पर खड़े पेड़ों की जल्द लॉपिंग एवं छंटाई करवाई जाए तथा जो पेड़ पूरी तरह सूख चुके हैं, उन्हें हटाया जाए।
वर्तमान समय में हर्रावाला स्टेशन रोड पर वाहनों और लोगों की आवाजाही काफी बढ़ गई है, जिससे किसी भी प्रकार की अनहोनी की संभावना बनी रहती है। स्थानीय नागरिकों ने जनहित और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन से शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
