अनियमिताएं पाए जाने पर 07 स्पा सेंटरो संचालको के पुलिस अधिनियम के अंतर्गत किए गए चालान
रुड़की। आज गंगनहर कोतवाली रुड़की पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्र में 07 स्पा सेंटरों पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की, मनिभूषण श्रीवास्तव के द्वारा पुलिस फोर्स के छापेमारी की गई, अनियमिता पाए जाने वाले 07 स्पा सेंटरो के संचालको के पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालान किए गए एवं 3250 रुपए वसूल किए गए एवं भविष्य में अनियमितताएं पाए जाने पर स्पा सेंटरों के मालिक/संचालक पर सख्त कार्रवाई की करने की हिदायत दी गई।
