
संपादक विजय पंवार
ऋषिकेश/देहरादून।
हिंदू सुरक्षा सेवा संघ ने संगठन विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए हीती शर्मा को प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पशुपालन राज्य मंत्री सुरेंद्र मोगा ने हीती शर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिला मोर्चा संगठन की मजबूती का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।
इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी विक्रांत शर्मा, प्रदेश संयोजक गौरव शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मोनू सनातनी, प्रदेश महामंत्री अमित कोठारी, प्रदेश मंत्री विकास सिंह तथा जिला अध्यक्ष राहुल सूर्यवंशी भी मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों ने हीती शर्मा को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की और संगठन को मजबूत बनाने में उनके योगदान की अपेक्षा जताई।
कार्यक्रम के दौरान गौ सेवा जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भी विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि गौ सेवा भारतीय संस्कृति और समाज का अभिन्न हिस्सा है, और इसके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए संगठित प्रयासों की आवश्यकता है। इस दिशा में महिला मोर्चा की सक्रिय भूमिका पर भी विशेष जोर दिया गया।
अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने संगठन की एकजुटता और समाज सेवा के संकल्प को दोहराया तथा कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।
