
संपादक: विजय पंवार
देहरादून। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर किडज़ी सोपान, बालावाला में एक भव्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती सीमा तिवारी एवं उनकी शिक्षकों की टीम ने कार्यक्रम का उत्कृष्ट संचालन किया।
कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी आकर्षक एवं मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। बच्चों के अभिभावकों ने भी बड़े उत्साह और आनंद के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया तथा बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
विद्यालय द्वारा इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ का भी विशेष आयोजन किया गया, जिससे पूरे वातावरण में भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।
कार्यक्रम में अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों की प्रतिभा और विद्यालय के प्रयासों की सराहना की।
अंत में सभी ने हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त कर कार्यक्रम की सफलता की कामना की।
